मदरली डायपर बैग – एक मॉडर्न माँ की ज़रूरत और स्टाइल का परफेक्ट मेल
Motherly diaper bag का परिचय
माँ बनना किसी भी महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत और भावनात्मक अनुभव होता है। लेकिन मां बनने के साथ कई तरह की नई ढेर सारी ज़िम्मेदारियाँ आ जाती हैं।– खासकर जब बात होती है अपने नवजात शिशु की देखभाल की। बच्चे के साथ बाहर जाना हो या घर में भी रहना हो, कई जरूरी चीजें हमेशा साथ रखना ज़रूरी हो जाता है – जैसे डायपर, वाइप्स, बोतल, कपड़े, नैपकिन्स, टॉयज़ आदि। यही सब देखते हुए एक अच्छा डायपर बैग हर माँ की पहली ज़रूरत बन गया है।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम बात करेंगे motherly diaper bag की – जो एक बेहतरीन, टिकाऊ और स्टाइलिश विकल्प है हर माँ के लिए। जो एक मां को स्टाइलिश लुक तो देगा ही साथ में सुकून भी।
Motherly diaper bag क्या है?
MOTHERLY एक भारतीय ब्रांड है जो खासकर नई मॉम्स के लिए यूज़फुल बेबी प्रोडक्ट्स बनाता है। मदरली डायपर बैग उनका एक प्रमुख प्रोडक्ट है, जिसे हर उस माँ के लिए डिज़ाइन किया गया है जो चाहती है कि वह फैशनेबल दिखे और साथ ही बेबी के हर ज़रूरी सामान को व्यवस्थित तरीके से कैरी कर सके।
Motherly diaper bag की प्रमुख विशेषताएं
1. स्टाइलिश और मॉडर्न डिज़ाइन
मदरली डायपर बैग देखने में किसी लग्ज़री बैकपैक या ट्रेंडी पर्स जैसा लगता है। यह उन माओं के लिए परफेक्ट है जो चाहती हैं कि उनका लुक स्मार्ट और ट्रेंडी बना रहे, चाहे वे मॉल जा रही हों या डॉक्टर के पास या कही भी ट्रैवल कर रही हो।
2. मल्टी-कम्पार्टमेंट ऑर्गनाइजेशन
Motherly diaper bag में 10 से अधिक पॉकेट्स होने के कारण इस बैग में जरूरत के अनुसार अलग अलग पॉकेट्स में आप सामान को सुरक्षित रख सकते हैं।
- डायपर्स के लिए अलग पॉकेट
- बेबी वाइप्स के लिए एक्सेस पॉकेट
- दूध या पानी की बोतल के लिए इंसुलेटेड थर्मल पॉकेट्स
- एक्स्ट्रा कपड़े, नैपकिन्स, टॉवेल, और टॉयज़ के लिए अलग सेक्शन
3. वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ मैटेरियल
Motherly diaper bag का बाहरी मटेरियल वॉटर रेजिस्टेंट होता है, जिससे बारिश में या पानी में भीगने पर समान को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है । वॉटरप्रूफ के साथ साथ डस्टप्रूफ होने के कारण इसकी साफ सफाई भी आसानी से हो जाती है इसी कारण यह काफी उपयोगी रहता है।
4. मल्टी-वे कैरी करने की सुविधा
- Motherly diaper bag। को आप तीन तरीकों से कैरी कर सकते हैं:
- बैकपैक की तरह
- शोल्डर बैग की तरह
- हैंडबैग के रूप में
5. मजबूत ज़िप्स और स्ट्रैप्स
इस motherly diaper bag बैग के ज़िप्स और स्ट्रैप्स उच्च क्वालिटी के होने के कारण अधिक वजन को आसानी से उठा सकते है ताकि बैग वजन उठाने पर भी जल्दी टूटे नहीं और लंबे समय तक काम आए।
किसके लिए परफेक्ट है ये motherly diaper bag?
- नई मॉम्स जो फर्स्ट टाइम मदर बनी हैं और कंफ्यूज़ हैं कि क्या-क्या साथ रखें।
- वर्किंग मॉम्स जो ऑफिस जाती हैं और बेबी को डेकेयर या क्रेच में छोड़ती हैं।
- ट्रैवलिंग मॉम्स जो अक्सर अपने बच्चे के साथ सफर करती हैं।
- गिफ्टिंग के लिए भी यह एक परफेक्ट आइटम है – बेबी शॉवर, बर्थडे या मैटरनिटी गिफ्ट के रूप में।
मदरली डायपर बैग की कीमत और उपलब्धता:
Motherly diaper bag वैसे तो सभी कीमत पर उपलब्ध है लेकिन मुखताय ₹2000 से ₹3000 के बीच की कीमत का बैग जरूरत के लिए एकदम सही है इतनी क्वालिटी के साथ उपलब्ध होने के कारण यह एक वैल्यू फॉर मनी डील है।
आप इसे निम्नलिखित जगहों से खरीद सकते हैं:
Amazon.in
Flipkart.com
Motherly.in (Official Website)
निष्कर्ष
एक माँ की ज़िंदगी बहुत व्यस्त होती है। हर पल कुछ न कुछ बच्चे से जुड़ा सामान साथ रखना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके पास एक ऐसा बैग हो जो न सिर्फ हर चीज़ को सुरक्षित रखे, बल्कि स्टाइलिश भी लगे – तो क्या बात है! और वैसे भी एक मां को हर समय किसी भी प्रकार का बैग केरी करना ही पड़ता है । तो motherly diaper bag का ही चुनाव करे और दिखे एक बेहतरीन लुक में।
मदरली डायपर बैग एक ऐसा ही परफेक्ट समाधान है – स्टाइलिश, spacious, टिकाऊ और मॉडर्न माओं की सभी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बना हुआ है।
