Bstc 2025 ऑनलाइन आवेदन अभी तक नहीं किया है तो जल्दी करे आवेदन में कुछ दिन शेष

Bstc exam date 2025 आवेदन करने की प्रक्रिया, फीस आदि की पूरी जानकारी 

परिचय 

राजस्थान में तृतीय श्रेणी लेवल 1 शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बीएसटीसी (BSTC) परीक्षा एक सुनहरा मौका है। राजस्थान राज्य के विभिन्न भाग लेने वाले संस्थानों में, 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (Rajasthan BSTC  exam date 2025) में उम्मीदवारों को प्रवेश प्रदान किया जाएगा। Bstc exam  हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी करते है और इसमें चयनित होकर अपने सपने को साकार करते है। तो, आइए जानते हैं कि BSTC Exam Date 2025 बारे में पूरी जानकारी 

Bstc exam date 2025

Rajasthan BSTC 2025: राजस्थान बीएसटीसी 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2025 का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा किया जा रहा है राजस्थान में संचालित बीएसटीसी शिक्षण संस्थानों में सामान्य और संस्कृत  दो वर्षीय डीएलएड पाठ्यकर्मो  में सत्र 2025-26 में प्रवेश दिया जाएगा Rajasthan BSTC 2025 पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 मार्च से लेकर 11 अप्रैल 2025 तक भरे जाएंगे इसके बाद प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाएगा।

आवेदन आरंभ होने की तिथि 6 मार्च 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल
परीक्षा की तिथि 1 जून 2025

Bstc exam date 2025 के आवेदन 6 मार्च से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 है आवेदन करने में अभी मात्र 5 दिन शेष है जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो अभ्यर्थी जल्दी ही खुद या अपने नजदीकी e मित्र पर जाकर अपना आवेदन पूर्ण करें क्योंकि अभी 5 दिन शेष बच्चे  है तो बाद में सर्वर संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आवेदन करने की फीस

  •  Bstc exam date 2025 में डीएलएड सामान्य एवं डीएलएड संस्कृत में से कोई एक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए रखा गया है ।
  • जबकि बीएसटीसी सामान्य एवं संस्कृत दोनों  के लिए   परीक्षा आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है।
  • राजस्थान bstc 2025 में सभी वर्गों के विधार्थियो के लिए आवेदन शुल्क एक समान  निर्धारित किया  गया है।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान  अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा ऑफलाइन नहीं।

Bstc exam 2025 के लिए आयु सीमा

  • राजस्थान bstc exam date 2025 के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जून 2025 के अनुसार की जाएगी ।
  • जबकि विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है ।
  • इसके अलावा राजस्थान के सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन करने की शैक्षणिक योग्यता

  • राजस्थान में bstc exam date 2025 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • जबकि राजस्थान के सभी आरक्षित वर्गों को न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में 5% की छूट दी गई है ।
  • इसमें वर्तमान में 12वीं कक्षा में पढ़ रहे अभ्यर्थी भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं लेकिन काउंसलिंग के समय तक पात्रता पूरी होनी चाहिए यानि काउंसलिंग हो तब तक कक्षा 12 वी का परिणाम आ जाना चाहिए।
  • किस वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है 
  • कला, विज्ञान ओर कॉमर्स तीनों वर्ग के अभ्यर्थी bstc में आवेदन कर सकते हैं।

Bstc exam date 2025

Bstc exam date 2025 में एग्जाम का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाएगा एग्जाम की समयावधि 3 घंटे की रहेगी । प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न आयेंगे जो कुल 600 अंक के होगे । Bstc exam में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है इसलिए अभ्यर्थी को सभी प्रश्न हल करने चाहिए।

Bstc में चयन की प्रक्रिया

अभ्यर्थियों को  बीएसटीसी में कॉलेज अलॉटमेंट प्री डीएलएड एग्जाम में प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम 2025 का रिजल्ट परीक्षा  के बाद जारी किया जाएगा और फिर काउंसलिंग के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए जाएंगे राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम में जिस अभ्यर्थी के जितने अधिक अंक होंगे उसे अपना पसंदीदा और नजदीकी कॉलेज मिलने की संभावना अधिक होगी 

आवेदन करने की प्रक्रिया

राजस्थान प्री bstc  एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • Rajasthan BSTC 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें राजस्थान बीएसटीसी 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
  •  सर्वप्रथम राजस्थान डीएलएड 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद राजस्थान बीएसटीसी 2025 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ ले है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है।
  • इसके बाद Rajasthan BSTC 2025 के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  •  अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें। क्योंकि ये एग्जाम फॉर्म आपके आगे की पूरी प्रक्रिया में काम आयेगा।

आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें

  • फॉर्म भरते समय सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो का उपयोग करें।
  • जो साइन फॉर्म में करें वही आपको एग्जाम में करने हैं।
  • फॉर्म का प्रिंट जरुर अपने पास रखें।

Bstc परीक्षा से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न

Q 1.क्या एक साथ दोनों (General और Sanskrit) कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है?

हाँ, आप दोनों कोर्स के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अलग से शुल्क देना होगा।

Q 2. आवेदन में गलती का सुधार कैसे करें?

फॉर्म जमा करने के बाद सुधार की एक निर्धारित अवधि होती है। उस समय आप लॉगिन कर के सुधार कर सकते हैं।

Q 3. परीक्षा का माध्यम क्या रहेगा?

परीक्षा हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में होती है।

Q 4. एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं।

Q 5. परीक्षा की मोड क्या होती है – 

BSTC परीक्षा आमतौर पर ऑफलाइन मोड (OMR शीट पर) में होती है।

Q 6. परीक्षा में कौन-कौन से विषय होते हैं?

मानसिक योग्यता

सामान्य जानकारी

शिक्षण अभिवृत्ति

हिंदी / संस्कृत / अंग्रेज़ी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top