Bstc exam syllabus 2025 : राजस्थान बीएसटीसी सिलेबस 2025 नया सिलेबस जारी, एग्जाम की पूरी गाइडेंस , तैयारी कैसे करें

Bstc exam syllabus 2025 के लिए नया पाठयक्रम या सिलेबस 22 अप्रैल 2025 को जारी किया गया । Bstc exam 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 मार्च से लेकर 11 अप्रैल 2025 तक लिए गए थे। राजस्थान में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाएगा। इस वर्ष बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा 2025 ( प्री डीएलएड एग्जाम) महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा आयोजित की जाएगी। इस दौरान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा की तैयारी अभ्यर्थियों को नए सिलेबस के अनुसार करनी चाहिए, इस लेख में हम आपको bstc exam syllabus 2025 , नए सिलेबस और तैयारी कैसे करें ताकि  प्रवेश परीक्षा में अधिक अंक  प्राप्त कर सिलेक्ट हो।

Bstc exam syllabus 2025 की विस्तृत जानकारी

राजस्थान बीएसटसी pdf download 

Bstc exam कुल 600 अंक का होगा जिसमें 200 प्रश्न शामिल होंगे प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा पेपर की कुल समयावधि 3 घंटे रखी गई है। Bstc exam के लिए सिलेबस को 4 भागों में बांटा गया है जो निम्न है 

  1. सामान्य ज्ञान 
  2. मानसिक अभिक्षमता 

शिक्षण योग्यता(1

भाषा (English)2( हिंदी/संस्कृत )

1. मानसिक क्षमता (50 प्रश्न – 150 अंक)

यह खंड उम्मीदवार की मानसिक क्षमता,तार्किक सोच और विश्लेषणात्मक क्षमता का परीक्षण करता है। इसमें निम्नलिखित विषय होते हैं:

सादृश्य (Analogy):  सादृश्य मतलब शब्दों या अवधारणाओं के बीच संबंधों की पहचान।

विभेद (Discrimination): एक समान दिखने वाले विकल्पों के बीच अंतर करना।

संबंध (Relationship): इसमें पारिवारिक और तार्किक संबंधों या रक्त संबंध को समझना।

सांख्यिकीय तर्क (Numerical Reasoning): अंकगणितीय समस्याओं और संख्या श्रृंखलाओं को हल करना।

तार्किक सोच (Logical Thinking): तर्कों का मूल्यांकन और पैटर्न की पहचान करना।

2. राजस्थान सामान्य ज्ञान (50 प्रश्न – 150 अंक)

इस खंड में राजस्थान की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है:

  • इतिहास: प्रमुख घटनाएँ, राजवंश और स्वतंत्रता आंदोलन।
  • भूगोल: भौतिक विशेषताएँ, जलवायु और प्राकृतिक संसाधन।
  • कला और संस्कृति: लोक नृत्य, संगीत, त्योहार और हस्तशिल्प।
  • राजनीतिक संरचना: प्रशासनिक विभाजन और शासन व्यवस्था।
  • वर्तमान घटनाएँ: current affairs,घटनाएँ और राज्य की योजनाएँ।

3. शिक्षण क्षमता (50 प्रश्न – 150 अंक)

यह खंड उम्मीदवार के शिक्षण पेशे के प्रति समर्पण और क्षमता को मापता है:

  • नेतृत्व गुण: छात्रों को मार्गदर्शन और प्रभावित करने की क्षमता।
  • संचार कौशल: जानकारी को स्पष्ट और प्रभावी तरीके से व्यक्त करना।
  • रचनात्मकता और नवाचार: नए शिक्षण तरीकों का परिचय देना।
  • सामाजिक संवेदनशीलता: विभिन्न छात्र पृष्ठभूमियों को समझना।
  • पेशेवर प्रतिबद्धता: शिक्षक के रूप में समर्पण।

4. भाषा क्षमता (50 प्रश्न – 150 अंक)

  • उम्मीदवार अंग्रेजी और अपनी चयनित भाषा (हिंदी या संस्कृत) में से किसी एक को चुन सकते हैं:

अंग्रेजी:

  • समझ: पाठों को समझना और उनका अर्थ निकालना।
  • व्याकरण: काल, पूर्वसर्ग, कारक और वाक्य संरचना।
  • शब्दावली: पर्यायवाची, विलोम और शब्दों का प्रयोग।

हिंदी/संस्कृत:

  • व्याकरण: वाक्य रचनाएँ, क्रिया प्रयोग और सिंटैक्स।
  • साहित्य: गद्य और पद्य का सामान्य ज्ञान।
  • शब्दावली: शब्दों के अर्थ और संदर्भ में प्रयोग।

बीएसटीसी 2025 परीक्षा पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 200( प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का)
  • कुल अंक: 600
  • समय: 3 घंटे
  • प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  • मार्किंग योजना:  बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक प्राप्त होगा।

बीएसटीसी एग्जाम 2025 की तैयारी के लिए रणनीतियाँ

1. सिलेबस को समझें: bstc exam की तैयारी शुरू करने से पहले पूरे सिलेबस को अच्छे तरीके से प्रत्येक खंड के विषयों को अच्छे से जानें ताकि आप अपनी अध्ययन करते समय प्रभावी योजना को प्रभावी बना सकें।

2. अधिकारिक समय सारणी बनाएं: अपनी तैयारी के लिए एक समय सारणी बनाएं, जिसमें हर विषय को समय दिया जाए।

3. नियमित अभ्यास करें: पिछले सालों के प्रश्न पत्र हल करें और मॉक टेस्ट लें ताकि आत्मविश्वास बढ़े।

4. अपडेट रहें: राजस्थान के बारे में समाचार और विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें।

5. भाषा कौशल बढ़ाएं: किताबें पढ़ें, व्याकरण अभ्यास करें और अपनी शब्दावली को बेहतर बनाएं।

6. स्टडी ग्रुप में शामिल हों: अन्य उम्मीदवारों के साथ मिलकर विषयों पर चर्चा करें और संदेहों को हल करें।

7. मार्गदर्शन प्राप्त करें: यदि संभव हो, तो कोचिंग कक्षाओं या ऑनलाइन कोर्सोंमें दाखिला लें।

समय प्रबंधन: हर खंड को निर्धारित समय में हल करने का अभ्यास करें।

स्वस्थ दिनचर्या: उचित आहार लें और अच्छी नींद लें ताकि दिमाग ताजगी से भरा रहे।

सकारात्मक सोच: अपनी तैयारी में विश्वास रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

बीएसटीसी 2025 परिणाम घोषणा

परीक्षा के बाद, राजस्थान के प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा परिणामों की घोषणा की जाएगी। प्रक्रिया निम्नलिखित है:

1. उत्तर कुंजी का प्रकाशन: प्रारंभिक उत्तर कुंजी उम्मीदवारों के लिए जारी की जाती है, ताकि वे अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।

2. परिणाम की घोषणा: अंतिम परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।

3. काउंसलिंग प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारों को डिप्लोमा (D.El.Ed.) कॉलेजों में सीट आवंटन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

परिणाम कैसे देखें:

1. बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. ‘बीएसटीसी 2025 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर या आवेदन ID दर्ज करें।

4. अपना परिणाम देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top